योग अपनाए, इम्युनिटी बढ़ाये, कोरोना भगाये !

योग अपनाओ रोग भगाओ

आज पूरा देश कोरोना से बेहाल है, एक बड़ा प्रश्न ये बना है कि अपनी सुरक्षा कैसे की जाए कोरोना कम था कि अब ये ब्लैक फंगस एक नया महामारी ने पैदा ले लिया।आप जानते होंगे, जिस तरह हमारे देश के सैनिक सीमा पर खड़े होते हैं हमारे देश को बचाने के लिये, उसी प्रकार हमारे शरीर में कुछ कोशिकायें होती है जो बाहर से आने वाले ख़तरे वायरस, वेक्टेरिया, फंगस जैसों से हमे सुरक्षित रखती है, ये ताकत कहलाती है immunity या रोग प्रतिरोधक शक्ति। immunity का काम होता है हमारे शरीर को कई तरह के बीमारियों से बचा के रखना। आज कोरोना वायरस जिस तरह फैल रहा है, इन हालात में हमें बहुत ज़रूरी है अपने immunity को बढ़ाने की। जितना ज्यादा हमारा शरीर अंदर से मजबूत होगा उतना कम रहे संभावना रहेगा कि ये pathogen हमारे ऊपर असर करे। हमारे शरीर में एक कोशिका होती है जिसका नाम होता है श्वेत रक्त कोशिका(WBC) जो हमारे शरीर मे आने वाली कोई भी pathogen की चेतावनी हमें देती है।
ये कोशिका हमारे शरीर मे चार जगह पाई जाती है

  1. थाइमस ग्रन्थि(Thymus Gland)
  2. स्प्लीन(spleen)
  3. लसीकापर्व(Lymph Node)
  4. बोन मेरो(Bone Marrow)

हमारे शरीर में इम्यूनिटी काम कैसे करती है?
WBC का एक टाइप होता है टी-सेल। इनको हमारे बॉडी का सोल्जर कहा जाता है क्योंकि यह आने वाले pathogen से लड़ते हैं और उन्हें खत्म करते हैं जैसे ही कोई pathogen हमारे शरीर में आता है उन्हें कहते हैं एंटीजन(antigen) इसी एंटीजन के जबाब में WBC एंटीबाडी बना लेता है, फिर ये एंटीबॉडी एंटीजन को खत्म कर देती है। इसके साथ ही हमारा immune एक ओर काम करता है वो इस एन्टीबॉडी को सम्हाल के रखता है ताकि उस तरह के पैथोजन हमारे शरीर मे आये तो तुरंत हमारा शरीर immunity बना ले। जैसे चेचक हमारे शरीर में एक बार हो जाए है तो दोबारा नहीं होता। यह इसलिए होता है क्योंकि हमारा शरीर उसका खोजन खिलाफ पहले से ही immunity बना चुका होता है।
लेकिन क्या WBC ही हमारे immune system का भाग होती है?
ऐसा बिल्कुल नही है, चार शरीर के हिस्से होते हैं जो immune के भाग होते हैं।

  1. त्वचा(skin): यह शारिरिक रूप से पैथोजन के लिए एक सुरक्षा कवच बनाती है जो पैथोजन को आने से रोकती है।
  2. म्यूकस(Mucus lining): जो हमारे अंदरूनी ऑर्गन को कवच के रूप में सुरक्षा देती है।
  3. श्वेत रक्त कोशिका (WBC): यह इम्यूनिटी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जो पैथोजन को मार देता है।
  4. कुछ ऐसे ऑर्गन जो WBC को बनाते हैं।

यह चार चीजें मिलकर हमारी इम्यूनिटी मजबूत करती है। अब अगर हमें बाहर के खतरों से बचना है तो हमें अपने शरीर को अंदर से मजबूत करना होगा जिसके लिए हमें इन चारों को बहुत मजबूत करना होगा। इसे मजबूत करने के 2 उपाय है।
1.योग(Yoga): योग करने से हमरा शरीर मजबूत होगा। हम टेंशन मुक्त जीवन जियेंगे।
2.पोषण(Nutrition): अच्छा पोषण हमे मानसिक और शारीरिक रूप से हमें बहुत मजबूत रखेगा।

हमारी अमेठी अच्छी नहीं होने के कारण हमें बहुत सारे बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अब यह बड़ा सवाल है कि ऐसा क्या किया जाए जो हमारे एमेनिटी को बढ़ाएं?
इम्युनिटी ऐसी भी नही है जो रातों रात बढ़ जाये। इसमे समय लगता है मेहनत लगती है अगर हम नियमित रूप से कुछ योग और प्रणायाम करे तो कुछ ही दिनों में हम अपनी इम्युनिटी को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।
आइये अब हम बात करते हैं कुछ योगासन के बारे में, इन मुख्य चार योगासन को कर के हम अपना immunity boost कर सकते हैं।

Yoga
  1. अधोमुख श्वानासन:
    यह आसन हमारे पेट के निचले मांसपेशियों को बहुत मजबूत बनाता है साथ ही साथ यह हमारे रक्त संचार बढ़ाता है जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हमारा पाचन तंत्र बहुत बेहतर बन जाता है। एंग्जायटी को कंट्रोल रखता है हमारे हाथ और पैर बहुत मजबूत बनाता है।

2.अंजनिआसन:
यह आसन चक्रासन का ही एक रूप है यह हमारे रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाती है जिससे वह बहुत मजबूत बनती है हमारे शरीर से चर्बी खत्म करती है साथ ही साथ यह हमारे हृदय, फेफड़े और छाती को स्वस्थ बनाती है।

3.विपरित करनी:
विपरीत करनी योग आसन एक स्फूर्तिदायक और उल्टा होने वाली मुद्रा है, जो टांगों में दर्द और थकावट को दूर करता है। टांगों के पिछले हिस्से धड़ और गर्दन में हल्का खिंचाव लाकर उन्हें शिथिल बनाता है। हल्की पीठ दर्द से राहत दिलाता है। मन को शांत करता है चिंता गठिया पाचन समस्याएं सिरदर्द उच्च और निम्न रक्तचाप अनिद्रा माइग्रेन हल्के अवसाद सुहास विकास मित्र संबंधी विकार वैरिकाज़ नस ए मासिक धर्म में ऐठन मैं बहुत ज्यादा फायदेमंद है।

  1. बुद्ध कोणासन:
    यह आसन हमारे पेट के अंगों अंडाशय और प्रोस्टेट ग्रंथि मूत्राशय और गुर्दा को उत्तेजित करता है। दिल को उत्तेजित करता है और शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार लाता है जो हमारे immunity के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जांघो के अंदर के हिस्से, पीठ और घुटने में खिंचाव लाता है जिससे ये मजबूत बनते हैं। यह हमें चिंता थकान से दूर रखने में मदद करता है। मासिक धर्म संबंधित परेशानियों में राहत दिलाता है।
  1. परिवृत्त जानू शीर्षासन: किडनी, लीवर और पेट से जुड़े अंगों को काम करने में मदद करता है। पाचन में मदद करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह पसलियों और डायाफ्राम मांसपेशियों से तनाव कम करके श्वसन प्रणाली भी ठीक करता है। यह छाती की मांसपेशियों को खोलने का काम करता है।

ये हैं कुछ आसान जिसे हम अपने दैनिक जीवन में अपना के अपने इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ा सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन का आनंद उठा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Translate »