हमारे जीवन में खेलकूद का महत्व :

खेल कूद का बनाये अपने जीवन का हिस्सा

‘आपका एक कदम खेल की ओर, खेल को बनाये अपने जीवन का हिस्सा और हमेशा शारीरक और मानसिक रूप से रहे तंदुरस्त’

आज के मोबाइल और कंप्यूटर जैसे वीडियो गेम के समय में लोग खेलकूद से दूर होते जा रहे हैं। आज के बच्चे वीडियो गेम के तरफ रुख कर रहे हैं जो हमारे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण के सही नही है। खेलकूद हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह हमारे जीवन मे अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास लाती है। अगर हम नियमित रूप से खेले तो यह हमें शरीर तो तंदुरुस्त बनाती है। इतिहास में खेल का बहुत महत्व था, गुरुकुल में हमेशा तरह तरह के मानसिक तो कभी शारीरिक खेल होते रहते थे। अलग अलग खेल में अलग अलग तरह के प्रतियोगिता होते थे। वैसे आज भी प्रतियोगिता का संगठन किया जाता है। ओलम्पिक, एशियाई खेल, राष्ट्रीय स्तरीय खेल, राज्य स्तरीय खेल तो होते रहते हैं जिस प्रतियोगिता में प्रतिभागि बढ़-चढ़ के भाग लेते हैं। फिर भी एक आंकड़े में बताया गया है कि आज के 80% बच्चे वीडियो गेम खेलते रहते हैं, उनका शारीरिक खेल में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते जिस कारणवश तरह-तरह के बीमारियां को आमंत्रित करते हैं। पहले के समय में डियाबिटीज, गैस की समस्या, कब्ज, ब्लड प्रेशर, दिल की समस्या जैसी बीमारियां नही होती थी क्योकि वो लोग हमेशा खेलकूद से जुड़े रहते थे। इसलिए हमें यह आवश्यक है कि हम शारीरिक खेल की तरफ रुख करें, अपने बच्चों को शारीरिक खेल के लिए प्रेरित करें उन्हें बताएं कि शारीरिक खेल के फायदे क्या है और एक स्वस्थ जीवन हम जी सकते हैं।


खेल का दो महत्वपूर्ण फायदा है पहला अच्छा स्वास्थ्य और दूसरा शांत दिमाग ।यह हमारे मस्तिष्क को नियंत्रित रखता है हाइपरटेंशन, दिमागी तनाव से बचता है। दिमाग से संबंधित बहुत ऐसे खेल है जो हमारे दिमाग की कसरत करवाता है जैसे चेस, पज़ल, सुडोकु इत्यादि।
खेल दो तरह से होता है एक कमरे के अंदर खेले जाने वाला खेल और दूसरा खुली हवा में खेले जाने वाला खेल। आज जैसे जैसे ये समय आधुनिक हो रहा है तरह तरह के नए खेल का आविष्कार हो रहा है लोगो का जीवन सिमट रहा है। खुली हवा की जगह अब लोग अपने मोबाइल में वीडियो गेम खेलना पसंद करते हैं। इस कारण एक दूसरे से मिलना बहुत कम होता है जिस कारण ज़िंदगी में कड़वाहट आ रही है लोगो के रिश्ते खराब हो रहे। सब लोग मतलबी हो रहे हैं सब बस अपने में गुम रहते हैं, उनका जीवन घर से कार्यालय और कार्यालय से घर बस यही रह गया आज के तारीख में यह बहुत चिंताजनक बात है इतने खेल होने के बावजूद लोग एक दूसरे से के साथ खेलना तो दूर मिलना तक नही चाहते है।
समय बदल रहा है लोग बदल रहें हैं पर आज भी खेल वही है जो लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं वे अपने जीवन मे बहुत खुश रहते है। हमारे पास बहुत खेल हैं चाहते तो हम क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केट बॉल, कबड्डी, हॉकी इत्यादि जैसे बहुत ऐसे खेल खेल के अपने मानसिक तथा शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रह सकते हैं। आज के दौड़ में जैसे पैसे, प्रसिद्धि, नाम को पाने के लिए लोग अपना सबसे ज्यादा समय खर्च करते है और जैसे ये सारी चीज़ें उनके लिए आवश्यक है वैसे ही स्वस्थ शरीर और संतुलित मस्तिष्क पाने के लिए हमे खेल को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। हमें खुद आज एक वादा करना चाहिए कि आज से हम खेल को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Translate »